नौसेना दिवस की उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने दी शुभकामनाएं

नौसेना दिवस पर देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने नौसैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम को सराहनीय बताते हुए शुभकामनाएं दी। नायडू ने ट्वीट किया, 'नौसेना दिवस के अवसर पर नौसैनिकों, अधिकारियों, उनके परिजनों तथा भूतपूर्व नौसैनिकों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।


आप देश की सागर सीमाओं और सागर संपदा के सजग प्रहरी हैं।' आंतरिक विपत्ति के समय भी राहत कार्यों में नौसेना के उल्लेखनीय योगदान का जिक्र करते हुए नायडू ने कहा, 'आपदा के समय में भी राहत और पुनर्वास कार्य में आपकी भूमिका सराहनीय रही है। आपकी राष्ट्र निष्ठा प्रेरणा का स्रोत है।'


पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने भी नौसेना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, 'अपने अदम्य साहस और पराक्रम से देश को सुरक्षित बनाने वाले सभी नौसैनिकों को हार्दिक शुभकामनाएं। नौसेना पर हमें नाज़ है।'


" alt="" aria-hidden="true" />


Popular posts
कोरोना वायरस को लेकर मास्क सहित तमाम सुरक्षा उपकरणों की मांग को लेकर हर अस्पताल में डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ शिकायतें कर रहे हैं। ऐसे में मंगलवार को दिल्ली एम्स ने एक सर्कुलर जारी करते हुए सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को एन-95 मास्क उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
लॉकडाउनः कैसे टूटेगी कोरोना की साइकिल? घर जाने के लिए उमड़ा प्रवासी मजदूरों का जन सैलाब
साथ ही एम्स प्रबंधन ने कहा है कि एक मास्क को 20 दिन तक इस्तेमाल करना है। इसे चार बार इस्तेमाल में लाया जा सकता है। डॉक्टरों व स्टाफ कि शिकायत थी कि कोरोना वायरस का उपचार कर रहे डॉक्टरों को मास्क भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
ऐसे में वह कैसे इलाज करेंगे? एम्स के चिकित्सीय अधीक्षक डॉ. डीके शर्मा ने मास्क उपलब्ध करवाने का आदेश जारी कर दिया। आदेश के तहत अस्पताल के सभी डॉक्टरों को विभाग अध्यक्ष द्वारा, सभी नर्स व टेक्निकल स्टाफ को डीएनएस व एएनएस के माध्यम से और मेंटेनेंस में लगे कर्मचारियों को नर्सेज के माध्यम से पांच-पांच मास्क उपलब्ध करवाए जाएंगे।
Defense Expo 2020: पीएम नरेंद्र मोदी बोले- दुनिया की दूसरी बड़ी सेना कब तक इम्पोर्ट के भरोसे बैठती